यूपी रायबरेली जनपद में एक भीषण सड़का हादसा हुआ है जिसमें एक दरोगा की मौत हो गई। पूरी घटना जानने के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन (सोर्स- रिपोर्टर)
रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद, लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर आज सुबह यानी बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा घटा है, जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दरोगा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार में बैठी महिला आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिला को एम्स अस्पताल कराया भर्ती
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मृतक दरोगा प्रदीप कुमार आगरा के निवासी थे और आरक्षी अभय कुमार प्रयागराज के रहने वाली है। बताते चलें कि महिला आरक्षी को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया, जिनका तत्काल इलाज चल रहा है।
मृतक दरोगा के पद पर था तैनात
यह घटना बुधवार सुबह पांच बजे जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिगना गांव के पास हुई थी। जहां प्रदीप कुमार मेरठ के लाल कुर्ती थाने में दरोगा के पद पर तैनात थे। वहीं, महिला आरक्षी अभय कुमार लखनऊ मुख्यालय में तैनात है।
वाहन चालक फरार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
रायबरेली का अन्य सड़क हादसा
इसके अलावा भी रायबरेली जनपद में मंगलवार की रात को खीरों थाना क्षेत्र के बरवलिया चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब जब दो बाइक सवार युवक एक मांगलिक कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस
बाइक सवारों ने सड़क पर खड़े युवक को नहीं देखा, जिसके चलते वह ट्रक पर जा भिड़े और मौके पर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार युवकों की पहचान लोधेश्वर कुशवाहा और नीरज मिश्रा के नाम से हुई है जो मिश्रन खेड़ा थाना लालगंज के निवासी है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विधिक कार्रवाई शुरू दी। यह केवल एक हादसा नहीं बल्कि हर दिन बहुत से सड़क हादसे होते हैं, जिसमें लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती है।