
कोतवाली मोहनगंज (Img: Google)
Amethi: अमेठी के तिलोई क्षेत्र स्थित शाहमऊ कस्बे में बृहस्पतिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम प्रधान और उनके भाई पर नकाबपोश हमलावरों ने बीच बाजार हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर एसयूवी वाहन से पहुंचे और देखते ही देखते दोनों भाइयों को घेर लिया। सरिया, हॉकी और डंडों से किए गए हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिंहपुर मजरे ढोढनपुर निवासी ग्राम प्रधान अब्दुल कादिर उर्फ खान ने बताया कि वह अपने भाई साहब के साथ शाहमऊ में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आए छह से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोल दिया। हमले के दौरान दोनों भाइयों ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने सड़क तक दौड़ाकर पीटा। बताया जा रहा है कि भाग रहे भाई को गिराकर घसीटते हुए भी मारा गया।
45 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत के बाद फूटा गुस्सा: शुगर मिल पर लापरवाही का आरोप
घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों घायलों को हमलावरों से बचाया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मौत की झपकी: 171 की रफ्तार और रील का शौक बना काल, एयरबैग खुलने के बावजूद थम गईं चार सांसें
मोहानगंज थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Amethi
Published : 15 May 2026, 12:14 PM IST