यूपी में बंद स्कूलों में मनेगा शिक्षक दिवस, सपा दिखाएगी सरकार को आईना; गरमाई सियासत

अमेठी में 47 परिषदीय विद्यालयों को बंद किए जाने के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस पर प्रभावित स्कूलों के बाहर 'शिक्षा बचाओ अभियान' के तहत कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों से संवाद करने का ऐलान किया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 4 September 2026, 4:54 PM IST

Amethi: उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों को लेकर सरकार के फैसलों पर सियासी घमासान तेज हो गया है। अमेठी में सरकारी स्कूलों की बंदी के मुद्दे को सपा ने धार देना शुरू कर दिया है।समाजवादी पार्टी ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर प्रभावित विद्यालयों के आसपास कार्यक्रम कर शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों से संवाद करने का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के पहले यह कदम सरकार को घेरने की सपा की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

अमेठी में 47 परिषदीय विद्यालय बंद

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अमेठी में 47 परिषदीय विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। जिसके विरोध में पार्टी सभी बंद किए गए स्कूलों के आस पास शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित करेगी।

इसके साथ स्थान समाजवादी पार्टी शिक्षा बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। जिसके लिए आगामी 05 सितंबर शिक्षक दिवस को जनपद के सभी प्रभावित विद्यालयों के परिसर के बाहर उपलब्ध निकट स्थान पर समाजवादी पार्टी द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Amethi Nursing Student Death: हॉस्टल में फंदे से लटका मिला GNM छात्रा का शव, पुलिस जांच में जुटी

विद्यालय के लिए प्रभारी नामित किए जा रहे

कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु संबंधित विद्यालय के लिए प्रभारी नामित किए जा रहे हैं। साथ ही उस क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों पर पहुंचकर शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करें। इसके साथ ही विद्यालय बंदी के निर्णय के दुष्प्रभावों से जनता को अवगत कराएं।

यह भी पढ़ें - Amethi News: तीन दिन से लापता थी महिला, नदी के लकड़ी के पुल में फंसा मिला शव; मौत की गुत्थी ने चौंकाया

समाज के भविष्य को आकार देने की आधारशिला

जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी मानती है कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि समाज के भविष्य निर्माण की आधारशिला हैं। अतः शिक्षा एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा हेतु समाजवादी पार्टी का यह अभियान पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की फोटो एवं रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

Location :  Amethi

Published :  4 September 2026, 4:33 PM IST