
अमेठी में बारिश के बीच एक्शन में डीएम (img: Dynamite News)
Amethi: उत्तरप्रदेश के अमेठी जिले में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। ऐसे में जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने रविवार को मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्युत आपूर्ति, जलभराव, गोमती नदी के घाटों और बारिश से प्रभावित फसलों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले विद्युत उपकेंद्र मुसाफिरखाना पहुंचे। उन्होंने बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान बिजली के पोल गिरने, तार टूटने या अन्य तकनीकी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। विद्युत विभाग की टीमें पूरी सतर्कता के साथ काम करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
ये भी पढ़ें: बारिश से फसल बर्बाद हुई तो 72 घंटे में करें ये काम, वरना अटक सकता है बीमा क्लेम; हाथरस में किसानों को अलर्ट
इसके बाद डीएम ने गोमती नदी के रीछ घाट और आम घाट का निरीक्षण किया। आगामी मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग समेत अन्य तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन से पहले सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।
ये भी पढ़ें: Gorakhpur Rain Update: बारिश थमी तो सड़कों पर उतरा नगर निगम, जलभराव के बाद अब इस खतरे पर नजर
लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम कर जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने को कहा।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि बारिश के कारण आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें: “लद्दाख के साथ सौतेला व्यवहार क्यों?” सोनम वांगचुक ने केंद्र से मांगा जेल में काटे 6 महीने का जवाब
बारिश से किसानों की फसलों को हुए संभावित नुकसान को लेकर भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति और अन्य अनुमन्य लाभ दिलाए जा सकें।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना, तहसीलदार मुसाफिरखाना समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Location : amethi
Published : 27 September 2026, 4:18 PM IST
Topics : amethi news DM Amethi UP Rain News UP News