
अमेठी का दबदबा बरकरार
Amethi: उत्तर प्रदेश में जनशिकायतों के निस्तारण के मामले में अमेठी पुलिस ने एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश शासन की अगस्त की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में अमेठी लगातार 10वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान हसिल किया है।
शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए 125 में 125 अंक यानी 100 प्रतिशत स्कोर हासिल किया। अगस्त माह में आईजीआरएस के माध्यम से जिले में कुल 2230 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें 2033 यानी 91.17 प्रतिशत शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण पर संतोषजनक फीडबैक दिया।
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि थानों पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण व शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये संतुष्टि फीडबैक के आधार पर शासन द्वारा मासिक रैंकिंग जारी की जाती है।
एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली में उ0प्र0 शासन द्वारा माह अगस्त हेतु मंगलवार को रैकिंग जारी की गई।शासन द्वारा जारी की गयी रैंकिंग में अमेठी को 100% अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
अगस्त माह में अमेठी पुलिस के पास आई जीआरएस के माध्यम से कुल 2230 शिकायतें प्राप्त हुई। पुलिस विभाग की सक्रियता से सभी शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तरण करने का प्रयास किया गया। जिसमें 2033 शिकायत कर्ताओं ने संतोष जनक फीड बैक दिया।यानी कुल शिकायत कर्ताओं में से 91.17 प्रतिशत शिकायत कर्ताओं ने संतोष जनक फीड बैक दिया।
शासन की रैंकिंग में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के साथ शिकायतकर्ता के फीडबैक को भी महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। जन शिकायत निस्तारण के लिए शासन द्वारा कुल 125 अधिकतम अंक निर्धारित किये गए थे।जिसमें से अमेठी पुलिस सौ प्रतिशत अंक हासिल करके सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
जिले में कुल 19 थाने है। 17 थाने जन शिकायतों के निस्तारण में प्रथम स्थान हासिल किए है। वही रामगंज व पीपरपुर थाने इस बार प्रथम स्थान हासिल करने में चूक गए। फिलहाल सभी थानों में शिकायतों के निस्तारण का स्कोर संतोष जनक रहा।
प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय व जनपद के थानों पर आईजीआरएस में नियुक्त पुलिस कर्मियों की सराहना किया है। पुलिस अधीक्षक ने भविष्य में भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु सभी कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
Location : Amethi
Published : 2 September 2026, 3:00 AM IST