अमेठी में तालाब ने निगल ली मां-बेटे की जिंदगी, घर से निकले थे साथ

अमेठी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 July 2026, 6:12 AM IST

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तालाब में डूबने से मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में गांव में मातम फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि अमेठी थाना क्षेत्र के नुवावा रमेश विश्वकर्मा का की पत्नी गीता विश्वकर्मा (40) बड़ा बेटा दीपक (19) गांव के बाहर भैंस चराने गया था। भैंस तालाब के पानी में चली गई। उसे निकालने के लिए दीपक तालाब में उतरा।

मामले की जांच करती पुलिस

बेटे को डूबता देख मां तालाब में कूदी

जल भराव अधिक होने के चलते दीपक पानी में डूबने लगा। बेटे को डूबता देख मां गीता उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गईं। तब तक दोनों तालाब में डूबने लगे। इसी दौरान उनका सबसे छोटा बेटा आदर्श (14) दोनों को बचाने के लिए पानी में उतरा वह भी डूबने लगा।

महिलाओं की सुनवाई आखिर कब होगी? अमेठी पहुंचीं महिला आयोग सदस्य ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई सख्त नाराजगी

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तीनों का तालाब से बाहर निकाला। आदर्श को समय रहते ग्रामीणों ने तालाब से बाहर निकाल लिया। गीता और दीपक को तालाब अचेत अवस्था बाहर निकालकर निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक विकलांग था। मृतक के तीन भाई हैं। बड़ा मृतक दीपक की हादसे में असामयिक मौत का शिकार हो गई। दूसरा भाई पंकज (19) दो माह पहले अहमदाबाद काम करने गया था। जबकि छोटा भाई आदर्श बच गया। मृतक की एक बहन अंजली भी है जिसकी शादी हो गयी है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार-बंगाल-झारखंड तक फैला था गोकशी का काला कारोबार, अमेठी में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का बयान

सीएचसी अधीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि दोनो की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। मेमो थाने में भेजवा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमेठी श्री राम पाण्डेय ने बताया कि दोनो शवों का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Location :  Amethi

Published :  30 July 2026, 6:09 AM IST