रायबरेली में पट्टा घोटाले का आरोप, विश्व दलित परिषद का जोरदार प्रदर्शन

सामाजिक संगठन विश्व दलित परिषद, उoप्रo, रायबरेली के बैनर तले संगठन के जगतपुर ब्लॉक, अध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व आज धरना प्रदर्शन किया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 February 2026, 12:30 PM IST

रायबरेली: सामाजिक संगठन विश्व दलित परिषद, उoप्रo, रायबरेली के बैनर तले संगठन के जगतपुर ब्लॉक, अध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व आज धरना प्रदर्शन किया। डीएम के नाम ज्ञापन में कहा गया कि दबंग, भूमाफिया ग्राम पंचायत हरदी टीकर के पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि, अमरेश बहादुर सिंह न प्रभाव से गुपचुप तरीके से अपने 9 चहेतों व अपात्रों को आवासीय भूमि पट्टा करा दिया। अपनी पत्नी कंचन सिंह शिक्षा मित्र के नाम शराब ठेके का लाइसेंस कराया और ग्राम पंचायत मेंव्याप्त भ्रष्टाचार किया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे।

उक्त धरने को स्थगित

नेताओ ने उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर किये जाने एंव शिक्षा मित्र को बर्खास्त किये जाने को लेकर जिला अधिकारी को संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा एक सप्ताह में निष्पक्ष जांच कराकर सम्मलितो के ऊपर कड़ी कानूनी कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के बाद उक्त धरने को स्थगित कर दिया गया।

गोरखपुर में पारिवारिक कलह में महिला ने किया बड़ा कांड, जानें पूरी खबर

दर्जनों महिला पुरुषों ने रोष व्यक्त किया

ग्रामीणों ने बहुजन नेता,विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुरील के नेतृत्व में आवाज बुलंद की है जिसमें दर्जनों महिला पुरुषों ने शामिल होकर रोष व्यक्त किया। आरोप लगाया कि पूर्व ग्राम प्रधान, वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि दबंग, भूमाफिया अमरेश बहादुर सिंह ने लेखपाल एंव तहसील संबंधित अधिकारियों से सांठगांठ करके वर्ष 2022 में अपने चहेते ,अपात्रो को पट्टा करा दिया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने वर्ष 2023 मे तत्कालीन जिलाधिकारी से की थी।

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी, त्योहारी मांग और ग्लोबल संकेत समेत ये रहे बड़े कारण

लेकिन भ्रष्टाचार छुपाने में माहिर पूर्व प्रधान ने अपने प्रभाव से अपनी पत्नी कंचन सिंह शिक्षा मित्र के नाम एक शराब ठेके का आवंटन भी करा लिया एंव ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर किये गये भ्रष्टाचार को लेकर भी कई बार शिकायत करने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई की गई और ना ही शिकायत कर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं की गई। धरना में रानी गौतम,अवध राज, अनुज, राम नरेश, ओम प्रकाश, राम बहादुर, अमरनाथ दिलीप कुमार राम स्वरूप, छेदी लाल, सुख लाल, ऊषा, सहदुईशा आदि दर्जनों महिला पुरुष ने अपना विरोध दर्ज किया।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 11 February 2026, 12:30 PM IST