महराजगंज में जमीन नापते-नापते भड़का विवाद, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र में खेत की पैमाइश के दौरान विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक महिला ने कई लोगों पर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 12 July 2026, 8:12 PM IST

Maharajganj : जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र में खेत की पैमाइश के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि जमीन की नापी के समय कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखपाल की मौजूदगी में शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार इलाके के ग्राम विशुनपुरा की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 जुलाई की शाम करीब चार बजे गांव में लेखपाल की मौजूदगी में खेत की पैमाइश कराई जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिवार के लोगों से भी मारपीट का आरोप

महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। जिससे उसे चोटें आईं। इतना ही नहीं, जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिससे परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

UP Weather Alert: गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, बलिया कुशीनगर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; इन जिलों में खिलेगी धूप

पुलिस ने शुरू की जांच

कोठीभार थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से जुड़े सभी तथ्यों और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  12 July 2026, 8:11 PM IST