Allahabad High Court Judges Transfer: इलाहाबाद हाई कोर्ट के जजों का हुआ तबादला, देखिये सूची

इलाहाबाद हाई कोर्ट में सोमवार को दो जजों का तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही देश के पांच उच्च न्यायालयों को भी नये चीफ जस्टिस मिले हैं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 14 July 2025, 8:03 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर सोमवार को देश के कई उच्च न्यायालयों में नये मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्तियाँ की गईं। इसके साथ कई हाई कोर्ट में जजों का भी ट्रांसफर कर दिया गया। इसी क्रम में इलाहाबाद हाई कोर्ट के दो जजों का भी सोमवार को तबादला कर दिया गया।

सोमवार को कुल पांच उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के साथ कुछ हाई कोर्टों के जजों का तबादला कर दिया गया।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के दो जजों का भी ट्रांसफर किया गया है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट तबादले

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक चौधरी का दिल्ली उच्च न्यायालय में तबादला किया गया।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय से ही न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला को दिल्ली उच्च न्यायालय भेजा गया।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के साथ कुछ अन्य हाई कोर्ट के जजों का भा ट्रांसफर किया गया।

जजों की तबादलों सूची

1. इनके साथ ही न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह को केरल उच्च न्यायालय से कर्नाटक उच्च न्यायालय भेजा गया।
2. न्यायमूर्ति एम.एम. श्रीवास्तव को राजस्थान से मद्रास उच्च न्यायालय भेजा गया है।
3. न्यायमूर्ति अपरेश के सिंह को त्रिपुरा से तेलंगाना उच्च न्यायालय भेजा गया।
4. न्यायमूर्ति एम.एस. रामचंद्र राव को झारखंड से त्रिपुरा उच्च न्यायालय भेजा गया है।
5. न्यायमूर्ति के.आर. श्रीराम को मद्रास से राजस्थान उच्च न्यायालय भेजा गया है।

सोमवार को ही पांच उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई।

हाई कोर्ट और नये मुख्य न्यायाधीशों की सूची

1. न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
2. न्यायमूर्ति विभु बाखरू को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
3. न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
4. न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
5. न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय नियुक्त किया गया है।

Location : 
  • Prayagraj

Published : 
  • 14 July 2025, 8:03 PM IST