
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Aligarh: अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला और अविवाहित युवक के बीच चल रहा प्रेम प्रसंग उस समय विवादों में बदल गया, जब युवक ने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी। यह मामला अब तहसील स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और पूरे इलाके में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
जानकारी के अनुसार, टप्पल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अविवाहित युवक का उसी क्षेत्र की एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध चल रहा था। आरोप है कि महिला युवक पर लगातार दबाव बनाकर उससे अपने काम करवाती थी। बताया जा रहा है कि यह संबंध धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गया था और युवक महिला के व्यवहार से परेशान रहने लगा था।
समय के साथ युवक ने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी। यह दूरी महिला को स्वीकार नहीं हुई। युवक द्वारा संपर्क कम करने और अलग होने के प्रयासों से महिला नाराज हो गई। इसके बाद मामला और अधिक बिगड़ गया और दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। युवक ने महिला के व्यवहार और कथित दबाव से आहत होकर राजीनामा करने से इनकार कर दिया।
मामले ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब महिला ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दे दी। बताया गया कि महिला ने युवक से समझौता करने की भी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद बृहस्पतिवार को महिला ने टप्पल थाने में फोन कर युवक को पकड़वाने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया और उस पर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
Aligarh News: नाले के अचानक बंद होने से बेसमेंट में घुसा गंदा पानी, दुकानदारों का भारी नुकसान
पुलिस ने आरोपी युवक विशाल को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान एसडीएम कोर्ट के बाहर महिला द्वारा हंगामा करने और आपत्ति जताने की भी जानकारी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम खैर शिशिर कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक विशाल को जेल भेजने का आदेश दे दिया।
Location : Aligarh
Published : 5 June 2026, 11:08 AM IST