
अखिलेश यादव
Kanpur News: कानपुर में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पूरी उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया और अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
लखनऊ आवास जाकर दी बधाई
2024 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। उस दरमियान कानपुर देहात के झींझक कस्बे के रहने वाले बसपा नेता संतोष त्रिपाठी सपा में शामिल हो गए थे। अखिलेश यादव को सांसद बनाने के लिए संतोष त्रिपाठी ने रसूलाबाद विधानसभा में कड़ी मेहनत की थी, तब से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के संतोष त्रिपाठी बेहद करीबी माने जाते हैं। वहीं आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेता संतोष त्रिपाठी उनके आवास पर पहुंच उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
मिठाई खिलाकर और पोस्टर लगाकर जताई खुशी
कार्यकर्ताओं ने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को खिलाकर खुशियों का इज़हार किया। शहर के विभिन्न हिस्सों में अखिलेश यादव के समर्थन में पोस्टर लगाए गए। जिनमें उनके नेतृत्व की सराहना की गई और उन्हें "पीडीए जननायक" के रूप में प्रदर्शित किया गया। इन पोस्टरों में अखिलेश यादव के विकास कार्यों और समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों का उल्लेख था।
"पीडीए जननायक" के पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की तस्वीरों के साथ "पीडीए जननायक" के पोस्टर लेकर जश्न मनाया और उनका आभार व्यक्त किया। इन पोस्टरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को जन नेता के रूप में पहचानने की बात की, जो हमेशा जनहित के लिए काम करते रहे हैं। पोस्टरों पर उनकी विकास योजनाओं और समाजवादी पार्टी के प्रमुख कार्यों को प्रमुखता से दिखाया गया। इस आयोजन के दौरान सपा के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अखिलेश यादव के योगदान को सराहा।
यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव की अगुवाई में हुआ आयोजन
इस आयोजन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव ने किया। उनका कहना था कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कई विकास कार्य किए हैं और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, और बेहतर जीवन की दिशा में कार्य किए हैं। महासचिव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अखिलेश यादव के विचारों और उनकी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन को मनाना केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके द्वारा किए गए समाजवादी कार्यों और विकास योजनाओं को सम्मान देने का अवसर है। यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव के साथ पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और समाजवादी पार्टी की नीति और नीतियों के बारे में चर्चा की।
Location : Kanpur
Published : 1 July 2025, 1:31 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Dynamite News Happy Birtyday Akhilesh yadav HBD Akhilesh Yadav Kanpur Samajwadi Party