Akhilesh Yadav in Noida: सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, इन मुद्दों पर सुनाई खरी-खोटी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को नोएडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को लेकर और क्या कुछ कहा पढें इस पूरी रिपोर्ट में

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 December 2025, 3:13 PM IST

Noida: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को नोएडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मुद्दे को विवाद का रूप देती है और जनता को आपस में बांटने की राजनीति करती है।

‘राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादी-हर जगह विवाद ढूंढने वाले लोग’

अखिलेश यादव ने कहा कि “वन्दे मातरम् हमारे क्रांतिकारियों का वो गीत रहा, जिसने पूरे देश को जोड़ा, लेकिन यह राष्ट्रवादी पार्टी वाले लोग नहीं, राष्ट्रविवादी पार्टी के लोग हैं, जो हर जगह विवाद तलाशते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज को बांटने के एजेंडे पर काम कर रही है।

SIR के बहाने NRC लागू करने का आरोप

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने SIR (संपत्ति मालिक जानकारी) प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “यह सोची-समझी साजिश है, SIR के बहाने ये लोग NRC लागू कर रहे हैं। अभी दूसरों को निकालेंगे, बाद में PDA परिवार वालों को निकालेंगे।” उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस षड्यंत्र को समझ चुकी है और समय आने पर जवाब देगी।

Election Reforms: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पांच बड़ी बातें, जानिये क्या-क्या कहा लोकसभा में

‘मैपिंग के बहाने हमारा-आपका वोट काटेंगे’

अखिलेश यादव ने सरकारी ऐप को लेकर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मैपिंग के बहाने हमारा-आपका वोट काटने जा रहे हैं। यह ऐप उस कंपनी ने बनाया है, जिसने भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड में भारी चंदा दिया था।” उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र से खिलवाड़ है और चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा व्यवस्थित प्रयास है।

‘असली जंगली वही जो PDA परिवार का घर गंगाजल से धुलवाए’

सपा अध्यक्ष ने भाजपा द्वारा कानून-व्यवस्था पर सपा पर हमले का जवाब देते हुए कहा,“बीजेपी के लोग जंगलराज कहते हैं, लेकिन असली जंगली कौन होता है? जो PDA परिवार के लोगों का घर गंगाजल से धुलवाता है।”

घोसी उपचुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-’20 हजार वोट काटने का निर्देश’

अखिलेश यादव के इन बयानों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। सपा प्रमुख ने स्पष्ट कहा कि भाजपा की नीतियां जनता को लड़ाने और लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने वाली हैं, जिनका जनता 2024-25 के चुनावों में कड़ा जवाब देगी।

Location : 
  • Noida

Published : 
  • 10 December 2025, 3:13 PM IST