
प्रतीकात्मक छवि (सोर्स- इंटरनेट)
Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मंटोला थाना क्षेत्र के एक होटल में युवती के साथ हुई घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आगरा पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए सोमवार को अपनी ओर से प्राथमिकी (FIR) दर्ज की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वीडियो में दिख रहे दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
रविवार को सोशल मीडिया (एक्स) पर एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक महिला बेहोशी की हालत में अर्धनग्न अवस्था में बेड पर नजर आ रही थी। महिला के पास ही बेड पर एक युवक बैठा हुआ था, जबकि दूसरा युवक पास में ही खड़ा था। वहीं, उनका तीसरा साथी इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद एक्स (पहले ट्विटर) आईडी से इसे पोस्ट कर पुलिस आयुक्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी।
UP Crime: गैंगस्टर एक्ट में कोर्ट का बड़ा फैसला, नवाब सिंह यादव सहित तीन दोषी करार
वीडियो संज्ञान में आते ही डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के निर्देश पर थाना मंटोला पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। चूंकि मामला बेहद गंभीर था, इसलिए पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत का इंतजार किए बिना खुद ही सोमवार दोपहर को अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहे युवक मंटोला क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और उनका दरेसी पर काम है।
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वीडियो में नजर आ रहे दो आरोपियों को सोमवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नाला महावीर निवासी फैजान और ढोलीखार निवासी शाहिद उर्फ समीर उर्फ काले के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर पीड़ित युवती तक पहुँचने में कामयाब रही। हालांकि, जब पुलिस ने पीड़िता से संपर्क किया, तो उसने इस मामले में किसी भी तरह की प्राथमिकी या लिखित शिकायत दर्ज कराने से साफ तौर पर इनकार कर दिया।
UP Crime: चाउमीन बनाने के लिए चुराई गैस! पाइपलाइन में सेंधमारी कर चल रहा था कारोबार
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि यह वायरल वीडियो करीब चार दिन पुराना है, जिसमें युवती का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। यह घटना दरेसी स्थित एक होटल के कमरे की बताई जा रही है। जब मंटोला पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की, तो होटल के रिकॉर्ड में युवती और उसके साथ आए युवकों की कोई एंट्री दर्ज नहीं मिली। बिना एंट्री के कमरा दिए जाने को लेकर पुलिस ने अब होटल संचालक को पूछताछ के लिए तलब किया है।
स्थानीय क्षेत्र में इस बात की जबरदस्त चर्चा है कि आरोपियों की छवि इलाके में ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि रात के समय युवती को किसी बहाने से होटल में लाया गया था और फिर उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाकर इस घिनौने काम को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले के तीसरे आरोपी और होटल प्रबंधन की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।
Location : Agra
Published : 30 June 2026, 10:33 AM IST