Agra News: कॉलेज परिसर में अचानक पार्षद के बेटे पर हुआ हमला, हालत गंभीर, शिक्षक पर लगे गंभीर आरोप

आईटीआई कॉलेज में ऋषि कौशल पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पार्षद अरविंद मथुरिया के बेटे को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शिक्षक संजय उपाध्याय पर हमला करवाने का आरोप लगा है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 November 2026, 10:05 AM IST

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। ITI कॉलेज में ऋषि कौशल पर जानलेवा हमला हुआ है। ऋषि कौशल सुशील नगर पार्षद एवं जिला महासचिव अरविंद मथुरिया के बेटे है। जिसके बाद यह मामला और गरमा गया है। बताया जा रहा है कि ऋषि कौशल पर कथित तौर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है।

इस हमले में ऋषि कौशल को गंभीर चोटें आई है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और मारपीट को लेकर आसपास के इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

ITI कॉलेज में मारपीट से मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, आगरा के एक ITI कॉलेज में ऋषि कौशल पर हमला किया गया। घटना के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। हमले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल ऋषि को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जिसके बाद डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर बताई। घटना के बाद परिजन काफी परेशान हैं और इस हमले से काफी गुस्से में भी है।

आगरा में दर्दनाक हादसा, 15 फीट गहरे नाले में डूबकर 5 साल की परी की मौत, परिवार में कोहराम

शिक्षक पर दबंगों को बुलाने का आरोप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हमले को लेकर शिक्षक संजय उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने कुछ दबंगों को बुलाकर ऋषि कौशल पर हमला करवाया। हालांकि, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

घटनास्थल की फोटो (Img- Dynamite News)

घायल के पिता ने उठाए सवाल

ऋषि कौशल के पिता अरविंद मथुरिया सुशील नगर के पार्षद और बसपा के जिला महासचिव हैं। उन्होंने घटना को लेकर अपनी बात रखी है। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से कार्रवाई और जांच को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

आगरा से मथुरा के लिए रवाना होंगे सीएम योगी, ‘मिशन-2027’ के चिंतन शिविर में दिग्गजों संग करेंगे महामंथन

Location :  Agra

Published :  22 November 2026, 9:57 AM IST