आगरा में ठेके के बाहर बुलेट सवार बदमाशों का तांडव, युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, मूकदर्शक बनी रही भीड़

आगरा के ट्रांस यमुना में बुलेट सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को बीच सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। दहशत के कारण भीड़ मूकदर्शक बनी रही। हमलावर सरेआम धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

Updated : 17 July 2026, 11:20 AM IST
google-preferred

Agra: ताजनगरी के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ बेखौफ बुलेट सवार तीन बदमाशों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच नाचते हुए एक युवक की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। दबंगों का खौफ इस कदर हावी था कि तमाशबीन बनी भीड़ में से किसी की भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सरेआम धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

शराब ठेके के बाहर अचानक बोला हमला

यह पूरी घटना गुरुवार की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रांस यमुना इलाके में स्थित एक शराब ठेके के बाहर एक युवक सामान्य रूप से खड़ा था। इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन दबंग वहाँ आ धमके। उन्होंने बिना कुछ बातचीत किए या बिना किसी उकसावे के युवक को जोरदार धक्का दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उस पर लात-घूंसों की बौछार कर दी और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

यह बी पढ़ें-Nubia NaviX Ultra: लॉन्च से पहले ही सुपरहिट हुआ नया AI फोन, ऑरेंज बटन खोल देगा फीचर्स का जादुई पिटारा… जानें पूरी डिटेल

दहशत में रहे लोग, मूकदर्शक बनी रही भीड़

जिस वक्त यह मारपीट चल रही थी, वहाँ चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और शराब ठेके पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। हालांकि, बदमाशों की दबंगई और उनके हिंसक रूप को देखकर किसी भी चश्मदीद ने आगे बढ़कर पीड़ित को बचाने का साहस नहीं दिखाया। डर के मारे लोग पीछे हटते रहे। युवक को अधमरा करने के बाद भी आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने जाते-जाते पूरी भीड़ को ललकारते हुए गाली-गलौज की और धमकी दी कि "अगर कोई बीच में आएगा तो सबको देख लेंगे।" इसके बाद तीनों बुलेट पर सवार होकर हवा में हाथ लहराते हुए फरार हो गए।

यह बी पढ़ें-Budaun: टीकाकरण कक्ष नंबर 18 में ऐसा क्या हुआ कि कुछ देर बाद थम गई मासूम की सांसें

सीसीटीवी में कैद हुई लाइव गुंडागर्दी, पुलिस जांच में जुटी

सरेराह हुई इस मारपीट की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीनों हमलावर युवक पर टूटते हुए और साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। अब यह सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) छत्ता, श्वेता वर्मा ने बताया कि घटना का वीडियो संज्ञान में आया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Location :  Agra

Published :  17 July 2026, 11:20 AM IST

Related News

Advertisement