
अपर जिलाधिकारी डॉक्टर प्रशांत कुमार
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुचारु करने के उद्देश्य से अपर जिला अधिकारी (एडीएम) डॉ. प्रशांत कुमार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कार्यभार ग्रहण करने के लगभग एक महीने बाद, उन्होंने कलेक्ट्रेट और तहसील कार्यालयों में तैनात लिपिकीय कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह प्रशासनिक फेरबदल जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के अनुमोदन के बाद लागू किया गया है। जनहित और प्रशासनिक दक्षता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस फेरबदल के तहत कुल सात कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। बदले गए कर्मचारियों और उनके नए दायित्वों की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है-
1. यशवंत कुमार सिंह (वरिष्ठ सहायक): पूर्व में वे फौजदारी अहलमद/रीडर, न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें वेतन सहायक, कलेक्ट्रेट के पटल पर तैनात किया गया है।
2. रामेश्वर ओझा (वरिष्ठ सहायक): उन्हें सहायक/ए.सी.आर. (अधि.) डी.एल.आर.सी./वेतन के पटल का कार्यभार सौंपा गया है।
3. नंदिता राय (वरिष्ठ सहायक): पहले वे पेशकार, न्यायालय तहसीलदार, निचलौल के पद पर थीं। अब उन्हें परगना मोहरिर, राजस्व अभिलेखागार, कलेक्ट्रेट के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
4. विवेक कुमार पासवान (वरिष्ठ सहायक): वर्तमान में सहायक सांख्यिकी सहायक कलेक्ट्रेट के रूप में कार्यरत थे, जिन्हें अब ए.सी.आर. (अधि.) का कार्य सौंपा गया है।
5. दीपचंद गुप्ता (कनिष्ठ सहायक): वे अब तक नकल नवीस, राजस्व अभिलेखागार / मंडी सहायक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें रीडर, न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर के रूप में तैनात किया गया है।
6. गंगा प्रसाद (प्रधान सहायक): उन्हें अब रीडर, न्यायालय जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है।
7. विनीत कुमार सिंह (वरिष्ठ सहायक): पूर्व में वाद सहायक/लिपिक, विनियमित क्षेत्र सदर/एल.बी.सी. द्वितीय पर कार्यरत रहे हैं, अब उनका स्थानांतरण अन्य पटल पर किया गया है।
जिले में हुए कई प्रशासनिक फेरबदल
बता दें कि रविवार को जिले के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सदर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रमेश कुमार का तबादला कर दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार का प्रमोशन के बाद लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ में नई जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर फिलहाल किसी नए अधिकारी की तैनाती नहीं हुई है, जिससे प्रशासनिक हलकों में कयासों का दौर शुरू हो गया है।
Location : Maharajganj
Published : 29 June 2025, 5:47 PM IST
Topics : administration Collectorate Update Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Public Interest Staff Transfer