देवरिया में मुखबिर की सूचना पर पुलिस का एक्शन! ऐसे हत्थे चढ़ा आरोपी

जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरियारपुर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के एक मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 30 April 2026, 5:57 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरियारपुर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के एक मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार थाना बरियारपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 71/2026 धारा 105 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सूर्यभान चौहान (55 वर्ष), निवासी घटैलाचेती को गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पड़री मल्ल–देवरिया मीर नहर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Deoria Accident: रफ्तार का कहर जारी, 24 घंटे में 5 मौतें; बरहज और सुरौली में दो और हादसे

जानलेवा हमले का आरोप

घटना के संबंध में बताया गया कि 28 अप्रैल 2026 को वादी जनार्दन शर्मा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र देवानंद शर्मा को गांव के ही सूर्यभान चौहान ने 26 अप्रैल की शाम अपने घर खाने पर बुलाया और वहां उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल देवानंद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 28 अप्रैल की सुबह उसकी मौत हो गई।

Accident In Deoria: शादी समारोह से लौटते समय भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत दो घायल

पुलिस ने की जांच शुरु

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  30 April 2026, 5:57 PM IST

Advertisement