
दुष्कर्म और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार- सोर्स डाइनामाइट न्यूज
Gorakhpur: गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र की पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को सरया तिवारी अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
क्या है पूरी खबर?
पुलिस के अनुसार, थाना खजनी में दर्ज मुकदमा संख्या 138/2026 में आरोपी विवेक यादव पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 64(2) m, 351(3) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
मनाली ट्रिप का खौफनाक अंत: एक झटके में उजड़ गया परिवार, आखिर ऐसा क्या हुआ?
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को सरया तिवारी अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सुबह करीब 8:25 बजे की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया।
धमकी और अन्य धाराओं में एक और मुकदमा
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक यादव पुत्र स्वर्गीय जुगुल किशोर यादव निवासी बेलडाड़ थाना खजनी जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से थाना खजनी में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह, निरीक्षक दीनानाथ सरोज और कांस्टेबल पियूष पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Location : Gorakhpur
Published : 11 May 2026, 2:40 PM IST
Topics : Arrest UP Crime Khajni police Latest News UP News