
गोरखपुर: थाना खोराबार क्षेत्र में हुई गंभीर मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देश पर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
क्या है पूरी खबर?
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना खोराबार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 043/26 से संबंधित अभियुक्ता संध्या देवी पत्नी रामकरन यादव निवासी जंगल सिकरी, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 191(3), 352, 115(2), 117(2), 118(2), 110, 333 एवं 351(3) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की
पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों ने एकराय होकर वादिनी तथा उसके परिवार के साथ लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट की। इस हमले में वादिनी सहित उसके परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़िता द्वारा थाना खोराबार में दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर अभियुक्ता की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
मामलों में सख्त कार्रवाई
गिरफ्तारी की कार्रवाई में उप निरीक्षक शुभम शर्मा, महिला उप निरीक्षक श्रुति वर्मा, महिला उप निरीक्षक ज्योति तिवारी, हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। खोराबार पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून का संदेश देने वाली अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Location : गोरखपुर
Published : 8 February 2026, 9:24 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News Latest News UP News