
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी
Fatehpur: फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिक मासूम 8 वर्षीय किशोरी के साथ 55 वर्षीय वृद्ध मामा ने दुष्कर्म को अंजाम दिया था। जिसको आज शुक्रवार को असोथर पुलिस ने कस्बा असोथर बस स्टॉप के पास से हिरासत में लेकर पूंछताछ करते हुए न्यायालय में पेश किया है।
बताते चलें कि 4 अक्टूबर को अपने सहेलियों के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 8 वर्षीय मासूम किशोरी के साथ 55 वर्षीय वृद्ध मामा सुरजा निषाद पुत्र स्व ननकवा निषाद ने अकेली देख किशोरी के साथ पत्ता तोड़ने के बहाने छेड़छाड़ और गलत नियत से गुप्तांग व नाजुक अंगों पर हाथ लगाया था। जिसके बाद खाना खाकर वापस लौटी सहेलियों के देखने पर वृद्ध मामा सुरजा भाग गया था।
Fatehpur Police की बड़ी कार्रवाई: दीपावली से पहले अवैध पटाखों का भारी जखीरा बरामद
पीड़िता के परिजनों ने जब घर जाकर उलाहना दिया तो गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दिया था। उसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच लिखित तहरीर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। विवेचक सरकंडी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार निगम ने आज नगर पंचायत असोथर बस स्टॉप स्थिति से आरोपी को पकड़कर थाने ले जाकर पूंछताछ किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Fatehpur News: फतेहपुर में बूंद-बूंद को तरसते लोग, कब मिलेगा पानी का इंसाफ?
थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचक सरकंडी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार निगम ने बाद स्टॉप से पकड़कर थाने लाए और जिसे न्यायालय पेश किया गया है।
Location : Fatehpur
Published : 12 October 2025, 4:41 AM IST
Topics : Fatehpur minor molestation Police Action Uncle