हाथरस में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या, जानें किस बात पर हुआ मर्डर

परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिला के पेट में लात मारी गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में अख्तर बेगम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 25 August 2026, 7:07 PM IST
google-preferred

Hathras: कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला मधुगढ़ी में सोमवार रात रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा है। गंभीर हालत में परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल है।

घर में घुसकर मारपीट का आरोप

मृतका के बेटे अकबर के अनुसार, उनके दिवंगत भाई का कुछ लोगों से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच पहले समझौता भी हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि सोमवार रात करीब आठ बजे कुछ लोग उनके घर में घुस आए और उनकी मां अख्तर बेगम के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पेट में लात मारने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिला के पेट में लात मारी गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में अख्तर बेगम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद महिला की मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Hathras News

Published :  25 August 2026, 7:07 PM IST

Advertisement