टेम्पो और कार की भिड़ंत में 5 लोग घायल, जिला मेडिकल कॉलेज रेफर

सुल्तानपुर में एक लकड़ियों से भरा ट्रक गाड़ी से टकराया दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद सड़क किनारे पटरी पर लकड़ियां बिखर गईं। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 November 2026, 12:49 PM IST

Sultanpur के  कुड़वार-मार्ग पर बीती रात टेम्पो और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जयसिंहपुर निवासी पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: Glenn Phillips का ऐतिहासिक कारनामा, भारत के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड; रोहित शर्मा की बराबरी की

घटना की जानकारी 

प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि गुरुवार देर रात लकड़ियों के बोटों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना रात करीब डेढ़ बजे हुई थी। बाल-बाल बचे चालक और खलासी ट्रक अखण्डनगर से शाहगंज की ओर जा रहा था। गनीमत रही कि ट्रक किसी दुकान में नहीं घुसा और बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को ट्रक से बाहर निकाला।

लकड़ियों से भरा ट्रक पलटा 5 लोग हुए घायल( img: Dynamite news)

आने- जाने में परेशानी 

हादसे के बाद सड़क किनारे पटरी पर लकड़ियां बिखर गईं। शुक्रवार सुबह तक ट्रक और लकड़ियों को हटाया नहीं जा सका था, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- आज से शुरू होगा शादियों का सीजन, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी रौनक; बाजारों से लेकर मैरिज चहल-पहल हॉल तक रहेगी

Location :  New Delhi

Published :  20 November 2026, 12:49 PM IST