Site icon Hindi Dynamite News

गोरखपुर में एक साथ चार अफसरों का तबादला, देखिए लिस्ट

मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रिपोर्ट में पढ़ें अफसरों के नाम
Post Published By: Tanya Chand
Published:
गोरखपुर में एक साथ चार अफसरों का तबादला, देखिए लिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। रविवार को सरकरा ने एक के बाद एक चार तबदला सूची जारी की। पांच आईपीएस अफसरों के बाद आठ आईएएस के तबादले कर दिये गये और इसके बाद राज्य में 15 पीसीएस अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी की गई। इस सूची से पहले रविवार सुबह ही सरकार ने 18 ऐसे पीसीएस अफसरों की सूची जारी की थी, जिनको जल्द विदायी दी जानी है। यानि इन 18 अफसरों को रिटायर किया जाना है।

सरकार द्वारा जारी ताजा तबादला सूची में उत्तर प्रदेश में 15 पीसीएस अफसरों के नाम शामिल हैं। इस सूची में अकेले गोरखपुर के चार पीसीएस अधिकारी शामिल हैं।

गोरखपुर की तबादला सूची
1. अजय कुमार राय, प्रधान प्रवर्तक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ को अपर आयुक्त, गोरखपुर मण्डल बनाकर गोरखपुर भेजा गया है।

2. जय प्रकाश- II, प्रधान प्रवर्तक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ को अपर आयुक्त, गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर बनाया गया है।
3. सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सोनभद्र को
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाकर गोरखपुर भेजा गया है।
4. रेखा कुमार, उपजिलाधिकारी, महाराजगंज को प्रधान प्रवर्तक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

यूपी में अन्य पीसीएस अफसरों की तबादला सूची

1. दीप्ति देव यादव,प्रधान प्रवर्तक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ को अपर आयुक्त, लखनऊ मण्डल के पद पर लखनऊ भेजा गया है।
2. राज बहादुर- I, उपजिलाधिकारी, ललितपुर को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लखनऊ बनाया गया है।
3. दयाराम कुमार, उपजिलाधिकारी, प्रयागराज को उप संचालक चकबंदी, गोरखपुर के पद पर स्थानांतरिक किया गया है।
4. गजेन्द्र कुमार – II, नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर को मुख्य राजस्व अधिकारी, अयोध्या के पद पर भेजा गया है।
5. श्रीमती कंचन जायसवाल, उपजिलाधिकारी, बदायूं को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं बनाया गया है।
6. श्रीमती रोशनी यादव, उपजिलाधिकारी, ललितपुर को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर पीलीभीत भेजा गया है।
7. वीरेन्द्र कुमार शुक्ला, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, अयोध्या को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) सोनभद्र बनाया गया है.
8. श्री भारत, उपजिलाधिकारी, गोण्डा को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, अयोध्या के पद पर भेजा गया।
9. अजीत कुमार, उपजिलाधिकारी, मेरठ को प्रधान प्रवर्तक, सहकारी चीनी मिल संघ के पद पर लखनऊ भेजा गया है।
10. कृपाशंकर सिंह, उपजिलाधिकारी, कासगंज को नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर के पद पर बनाया गया है।
11. सुश्री मनीष अरोरा, उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद को प्रधान प्रवर्तक, सहकारी चीनी मिल संघ के पद पर लखनऊ भेजा गया है।

Exit mobile version