लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल शनिवार की शाम को हुआ है। उत्तर प्रदेश में 28 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें लखनऊ, बलिया, आजमगढ़, मुरादाबाद, गाजियाबाद, प्रयागराज, फिरोजाबाद, मथुरा, कानपुर नगर, अलीगढ़, चंदौली और इटावा के पीपीएस अफसर शामिल हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस हेडक्वार्टर से आदेश जारी हुआ है कि सभी अधिकारी तत्काल अपनी नई तैनाती ज्वाइन कर लें।
इन अफसरों के हुए ट्रांसफर
- अंशु जैन को सहायक पुलिस आयुक्त (कमिश्नरेट लखनऊ) से बागपत का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
- गौरव कुमार शर्मा पुलिस उपाधीक्षक (बलिया) से पुलिस उपाधीक्षक (एण्टीह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, लखनऊ) बनाया गया है।
- गौरव शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक (अमेठी) से पुलिस उपाधीक्षक (फिरोजाबाद) बनाया गया।
- अवधेश कुमार पाण्डेय को पुलिस उपाधीक्षक (हरदोई) पुलिस उपाधीक्षक (तकनीकी सेवाएं और 30वीं वाहिनी PAC लखनऊ) बनाया गया है।
- सुधांशु शेखर को पुलिस उपाधीक्षक (एटा) से पुलिस उपाधीक्षक (PAC 30वीं वाहिनी, लखनऊ) बनाया गया है।
- अजीत चौहान को डीएसपी हरदोई बनाया गया।
- सुरेश कुमार को कन्नौज का डीएसपी बनाया गया।
- अजय कुमार त्रिवेदी को डीएसपी एसओजी मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
- सुनील कुमार वर्मा को अलीगढ़ यूपीपीसीएल का डीएसपी नियुक्त किया गया है।
- अभय नाथ मिश्र को संत कबीरनगर का डीएसपी बनाया गया है।
- देवेंद्र कुमार चंदौली के डीएसपी बने हैं।
- श्वेता आशुतोष को 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ का सहायक सेनानायक बनाया गया है।
- मनोज कुमार को झांसी का डीएसपी बनाया गया है।
- अजय प्रताप सिंह को आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
- राजीव कुमार सिसोदिया को रेलवे सहारनपुर का डीएसपी बनाया गया है।
- सतीश चंद्र शुक्ला को सीतापुर से भदोही भेज दिया गया है।
- अमित कुमार सक्सेना अब गाजियाबाद में एसीपी के रूप में काम करेंगे। अमित सक्सेना अभी तक कुशीनगर में तैनात थे।
- रजनीश कुमार यादव को बलिया का डीएसपी बनाया गया है।
- हरिराम यादव को देवरिया भेज दिया गया है।
- विनीत कुमार को अलीगढ़ में मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
- विनीत सिंह को लखनऊ में एसीपी के रूप में भेजा गया है।
- पीतमपाल सिंह अब मथुरा में डीएसपी की जिम्मेदारी निभाएंगे।
- जितेंद्र सिंह परिहार को खीरी भेज दिया गया है।
- महिला अधिकारी अपेक्षा को शामली में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
- महिला अधिकारी सृष्टि सिंह को औरैया भेज दिया गया है।
- राजेश कुमार राय को सोनभद्र का डीएसपी बनाया गया है।
- नागेंद्र कुमार चौबे अब सीतापुर की जिम्मेदारी निभाएंगे।
- अभय नारायण राय को इटावा का डीएसपी बनाया गया है।

