झांसी में इलाज के नाम पर छुट्टी ली, पहुंचे दरोगा बनने! 23 सिपाही सस्पेंड, जानें कैसे खुली पोल

झांसी में 23 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया। जिन्होंने बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ली और दरोगा भर्ती परीक्षा देने चले गए। बाद में ड्यूटी जॉइन करने पर विभाग को शक हुआ और जांच में सच्चाई सामने आ गई। SSP बीबी जीटीएस मूर्ति ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की और विभागीय जांच के आदेश दे दिए।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 24 March 2026, 1:34 PM IST
google-preferred

Jhansi: झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां वर्दी में तैनात सिपाहियों ने ही नियमों को दरकिनार कर दिया। बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी लेने वाले 23 सिपाही दरअसल दरोगा भर्ती परीक्षा देने पहुंचे थे लेकिन उनकी यह चाल ज्यादा देर छिप नहीं सकी। परीक्षा देने गए 23 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

विभाग द्वारा कराई गई आंतरिक जांच में पूरा मामला सामने आ गया। SSP बीबी जीटीएस मूर्ति ने 19 मार्च को कार्रवाई की, हालांकि मामला सोमवार को उजागर हुआ। SSP ने बिना अनुमति लिए और झूठ बोलकर छुट्टी लेने को अनुशासनहीनता माना है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। बता दें कि 14 और 15 मार्च को यूपी पुलिस में दरोगा के 4,543 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। गोपनीय जांच में पता चला कि ये सभी 23 सिपाही दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए थे।

परीक्षा देने के लिए अनुमति जरूरी

यूपी के पूर्व DGP सुलखान सिंह के अनुसार, परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अनुमति जरूरी नहीं होती, लेकिन परीक्षा देने के लिए विभाग से अनुमति लेनी होती है। इसके लिए ली गई छुट्टी सालाना अवकाश से काटी जाती है। अगर कोई झूठ बोलकर छुट्टी लेता है तो इसे अनुशासनहीनता माना जाता है और विभागीय जांच होती है।

झांसी की IRS प्रभा भंडारी के रिश्वतखोरी के खेल की खुली कई परते, कैश को गोल्ड में कनवर्ट करने की थी डिमांड

जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के कैरेक्टर रोल में बैड एंट्री दर्ज की जाती है। इससे उसकी सर्विस बुक में नकारात्मक टिप्पणी जुड़ जाती है। सजा के तौर पर तीन साल तक प्रमोशन रुक सकता है और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नहीं दी जातीं। सिपाही को थाने के बजाय पुलिस लाइन में तैनात किया जा सकता है।

किन-किन सिपाहियों पर हुई कार्रवाई

  • अनुपम शुक्ला - पूंछ
  • विकास कुमार - बरुआसागर
  • जीतू यादव - सदर बाजार
  • सिनोज कुमार - पुलिस लाइन
  • राहुल कुमार - गुरसराय
  • दुर्गेश सिंह - सीपरी बाजार
  • आशीष कुमार - सीपरी बाजार
  • रूप सिंह - अभियोजन
  • सत्यम मिश्रा - बड़ागांव
  • सुरजीत सिंह - पुलिस लाइन
  • स्वाति चौहान - सीपरी बाजार
  • श्याम सुंदर - गुरसराय
  • लवकुश - पुलिस लाइन
  • अनीशा राजपूत - पूंछ
  • खुशबू शर्मा - नवाबाद
  • बलवीर सिंह - पुलिस लाइन
  • लव शर्मा - पुलिस लाइन
  • नवल सिंह - प्रेमनगर
  • प्रमोद सिंह - डायल 112
  • रवि कुमार - सकरार
  • राजेंद्र कुमार - टहरौली
  • सुशीला कुमारी - बड़ागांव

SSP का बयान

SSP बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि बिना सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 23 सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है। ये छुट्टी लेकर गए थे लेकिन बाद में बिना जानकारी दिए अनुपस्थित रहे। इसी कारण कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच शुरू की गई है।

Location :  Jhansi

Published :  24 March 2026, 1:34 PM IST

Related News

Advertisement