प्रयागराज SRN Hospital में बड़ी कार्रवाई! 20 डॉक्टर सस्पेंड, हंगामे के बाद कार्रवाई

प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में महिला वकीलों से मारपीट विवाद के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ट्रॉमा सेंटर के 20 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई के बाद वकीलों का धरना खत्म हो गया, जबकि डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहने पर संशय बना हुआ है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 22 May 2026, 3:57 PM IST

Prayagraj : स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में पिछले तीन दिनों से चल रहे हंगामे और डॉक्टरों की हड़ताल के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडे ने जांच समिति की संस्तुति पर ट्रॉमा सेंटर के 20 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है।

10 जूनियर और कई सीनियर रेजिडेंट सस्पेंड

निलंबित किए गए डॉक्टरों में 10 जूनियर रेजिडेंट और बाकी सीनियर रेजिडेंट ऑर्थो विभाग के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, महिला वकीलों से मारपीट की घटना के दौरान यही डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद थे।

मेडिकल कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. मोहित जैन और जांच समिति के सदस्य प्रोफेसर डॉ. दिलीप चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। फिलहाल डॉक्टरों को निलंबित किया गया है और जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदारी तय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वकीलों का धरना-प्रदर्शन खत्म

डॉक्टरों पर कार्रवाई के बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत हो गया और उनका धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। हालांकि डॉक्टर अभी भी काम पर वापस नहीं लौटे हैं। अस्पताल परिसर में कई डॉक्टर समूह बनाकर खड़े नजर आए।

65 लाख गायब, पोस्टमास्टर की मौत और सुसाइड नोट में लिखा एक नाम… प्रयागराज डाकघर में आखिर किसने रची साजिश?

अब सभी की नजर इस बात पर है कि निलंबन के बाद डॉक्टर अपनी हड़ताल खत्म करेंगे या आंदोलन और तेज होगा।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आशंका जताई जा रही है कि कार्रवाई के बाद डॉक्टरों का विरोध और बढ़ सकता है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ लगातार बैठक कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

Location :  Prayagraj

Published :  22 May 2026, 3:56 PM IST