मुजफ्फरनगर : मंसूरपुर लूटकांड में कौन थे तीन बदमाश? पुलिस ने ऐसे दबोचा

मुजफ्फरनगर पुलिस ने मंसूरपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों से हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट की पूरी रकम 28,500 रुपये और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 8 July 2026, 7:23 AM IST

Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर पुलिस ने मंसूरपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों से हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की पूरी रकम 28 हजार 500 रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।

जंगल के रास्ते पर राहगीरों से हुई थी लूट

पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि 6 जुलाई को बैगराजपुर निवासी मुस्तफा ने मंसूरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, जंगल के रास्ते से गुजरते समय बाइक सवार बदमाशों ने मुस्तफा से 3,500 रुपये लूट लिए। इसी दौरान बदमाशों ने समीर और आरिफ के साथ भी मारपीट की और उनसे भी नगदी लूटकर मौके से फरार हो गए।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी के मुताबिक, पुलिस टीम ने CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। लगातार दबिश और जांच के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डेढ़ लाख में B.Pharma, 6 लाख में BAMS! मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड तक करोड़ों का खेल

तीनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान प्रिंस, राजा उर्फ प्रशांत और सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट की पूरी 28,500 रुपये की रकम बरामद की है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं।

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनका संबंध अन्य लूट की घटनाओं से तो नहीं है। एसपी सिटी अमृत जैन ने इस कार्रवाई के लिए सीओ खतौली रूपाली राय चौधरी, प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार त्यागी और पूरी पुलिस टीम की सराहना की है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  8 July 2026, 7:09 AM IST