
शव को पुलिस ने लिया कब्जे में (Img: Dynamite News)
Maharajganj: नौतनवा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में रेलवे ट्रैक के किनारे घास काट रही युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार नौतनवा-लक्ष्मीपुर रेल मार्ग पर पोल संख्या 33/05 के पास युवती रेलवे ट्रैक के आसपास घास काट रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में वह आ गई। हादसा इतना भीषण था कि युवती का शव क्षत-विक्षत हो गया।
ये भी पढ़ें- पुराना केस, लेकिन सजा से नहीं बच पाए आरोपी! हत्या के प्रयास में तीन दोषी, कोर्ट ने भेजा 7 साल के लिए जेल
घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम कौलही राजधानी निवासी युवती के रूप में की।
ये भी पढ़ें- दहेज हत्या में दोषी ठहराया गया सुनील साहनी, गोरखपुर कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा; लगा 60 हजार का जुर्माना
युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Location : Maharajganj
Published : 7 September 2026, 8:02 PM IST