अखिलेश यादव ने बिछाई 2027 की सियासी बिसात, PDA फॉर्मूले को दी धार, सहारनपुर में सिख समाज को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से जतिंदर बीर सिंह की मुलाकात के बाद सहारनपुर की राजनीति में चर्चाएं तेज हैं। जतिंदर बीर सिंह ने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव में सिख समाज सपा के साथ जाएगा। PDA में पंजाबी समाज की भागीदारी को लेकर भी उन्होंने अहम बयान दिया। क्या सहारनपुर में नया राजनीतिक समीकरण तैयार हो रहा है?

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 9 November 2026, 8:20 PM IST

Saharanpur : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी PDA फॉर्मूले के जरिए अलग-अलग सामाजिक वर्गों को जोड़ने की रणनीति पर आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश और खासकर सहारनपुर की राजनीति में सिख समाज की भागीदारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सहारनपुर में चर्चा

सहारनपुर की सियासत में उस वक्त चर्चा तेज हो गई। जब जतिंदर बीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जाने लगे हैं। इस मुलाकात को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सामाजिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

जतिंदर बीर सिंह का बड़ा दावा

इस मुलाकात के बाद जतिंदर बीर सिंह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सिख समाज एकतरफा समाजवादी पार्टी के साथ जाएगा। उनके इस बयान के बाद सहारनपुर की राजनीति में सिख समाज की भूमिका को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार बनी काल, पिता और कार चालक की मौत; पत्नी-बेटियां घायल, मेरठ रेफर

PDA में 'P' से पंजाबी भी?

जतिंदर बीर सिंह ने PDA के फॉर्मूले में 'P' से पंजाबी समाज को भी जोड़ने की बात कही है। उनका कहना है कि PDA में पंजाबी भी शामिल हैं। इस बयान को समाजवादी पार्टी की सामाजिक समीकरणों वाली राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्या जतिंदर बीर सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में सिख-पंजाबी समाज को संगठन या चुनावी राजनीति में कोई अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है? क्या जतिंदर बीर सिंह को पार्टी में कोई महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है? फिलहाल इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। लेकिन जतिंदर बीर सिंह के बयान और अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात ने सहारनपुर की राजनीति में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

Location :  Saharanpur

Published :  9 November 2026, 8:18 PM IST