हिंदी
चंदौली में सपा सांसद का केंद्र पर हमला (Img: Dynamite News)
Chandauli: चंदौली में समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की नीतियों, योजनाओं और चुनावी व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सरकार जनता के अधिकारों को प्रभावित कर रही है।
सपा सांसद ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए कौशल विकास योजना में कथित 14,500 करोड़ रुपये के घोटाले का दावा किया और सरकार से इस पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय हुआ है और इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि CAG रिपोर्ट में सामने आए आंकड़ों के अनुसार कौशल विकास योजना में भारी अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने इसे देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बताया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
सपा सांसद ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा और NEET परीक्षा को लेकर भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं और जांच होनी चाहिए।
वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सीबीएसई कॉपी जांच प्रक्रिया में अनियमितता हुई है। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर कुछ जगहों पर गलत तरीके से मूल्यांकन कराया गया, जिससे छात्रों के भविष्य पर असर पड़ा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नेहरू से तुलना करना आसान नहीं है और इसके लिए “एक-दो जन्म और लेने पड़ेंगे”।
गोरखपुर से सामने आई कड़वी सच्चाई, क्या अभी भी नाबालिगों से करवाई जा रही है मजदूरी?
सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मजबूत हैं और जनता के मुद्दों पर सरकार को जवाब दिया जाएगा।
Location : Chandauli
Published : 13 June 2026, 7:03 PM IST