‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी को टक्कर देंगे खिलाड़ी रिषभ पंत
नये कलेवर के साथ आईपीएल-12 का विजयी आगाज़ कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को अपने घरेलू मैदान पर गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती का सामना करेगी, लेकिन इस मुकाबले में निगाहें विकेटकीपरों महेंद्र सिंह धोनी और युवा रिषभ पंत की टक्कर पर लगी होंगी।