गोरखपुर में पुलिस ने भैंसा काटे जाने की सूचना के बाद एक अवैध बूचड़खाना बंद कराकर 9 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश में अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई के बाद सोमवार से पूरे प्रदेश में मीट कारोबारी हड़ताल पर हैं तो वहीं मुरादाबाद में एक परिवार ने पुलिस से बीफ खाने की अनुमति मांगी तो पुलिस ने इनकार कर दिया।
मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने जो फैसला लिया था वह था अवैध बूचड़खानों को बंद करने का। इसके बाद से ही उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सैंकड़ो अवैध बूचड़खानों पर ताला लगवा दिया। वही इस फैसले से नाराज़ गोश्त व्यापारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सूबे में गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है और इस अवैध कार्य में लगे अराजक तत्वों की क्षेत्रवार पहचान कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में संचालित अवैध बूचड़खानों को बंद करने के लिए तत्काल कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं।
प्रदेश में बीजेपी सरकार और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अवैध बूचड़खाने का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने बूचड़खाना का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। और ताले लगाने शुरू कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुद्दे काफी अहम रोल निभाते हैं, इस बार बूचड़खानों के बहाने सूबे की सियासत गरमायी जा रही है।