UP Election 2027: क्या फिर चलेगा राम मंदिर और हिंदुत्व का दांव? अयोध्या पहुंचे विनोद तावड़े, भाजपा में चुनावी मंथन तेज
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा एक बार फिर हिंदुत्व और राम मंदिर के मुद्दे के सहारे चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है, वहीं भाजपा यूपी प्रभारी विनोद तावड़े आज अयोध्या के दौरे पर हैं। दूसरी ओर, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।