6 साल, 2401 दिन और राम मंदिर ट्रस्ट में ‘बड़ा-फेरबदल’! 2020 के बाद पहली बार बदला स्वरूप; जानिए किसे मिली जगह और कौन हुआ बाहर
राम मंदिर के निर्माण से लेकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक जिस ट्रस्ट ने पूरी प्रक्रिया की कमान संभाली, अब उसी के स्वरूप में बड़ा बदलाव हो गया है। करीब 2401 दिनों बाद ट्रस्ट में हुए इस फेरबदल के पीछे चढ़ावा चोरी का मामला और उसके बाद शुरू हुई जांच भी अहम कड़ी मानी जा रही है। अब नई व्यवस्था के सामने सबसे बड़ी चुनौती मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने की होगी।