महराजगंज में यूथ पॉवर एसोसिएशन ने मनाया 7वां स्थापना दिवस, युवाओं के विकास का लिया संकल्प
महराजगंज में यूथ पॉवर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश का 7वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन की सात वर्षों की सामाजिक यात्रा को याद करते हुए जल संरक्षण, युवा विकास, स्वास्थ्य जागरूकता और नशा मुक्ति जैसे अभियानों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। संगठन ने युवाओं के विकास के लिए “युवा विकास केंद्र” और 250 जलरक्षक तैयार करने की योजना की घोषणा की।