महराजगंज में युवाओं से सीधा संवाद, ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देने पर जोर

महराजगंज में मंगलवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें युवाओं को अनुशासन, संस्कार, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 25 August 2026, 6:22 PM IST
google-preferred

मंगलवार को युवाओं के बीच संवाद और राष्ट्र निर्माण को लेकर खास पहल देखने को मिली। जिले के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें युवाओं को उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और विचारों का सकारात्मक इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। खुटहा बाजार से लेकर सिसवा, जोगिया घुघली और पनियरा तक आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने युवाओं से सीधे संवाद किया और राष्ट्र, समाज, संस्कृति, संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर अपनी बात रखी।

खुटहा बाजार में संस्कृति और संस्कार पर जोर

खुटहा बाजार स्थित स्वर्गीय पृथ्वीनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में सह जिला प्रचारक महराजगंज रोहित जी ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। साथ ही युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक अशोक यादव, पनियरा खंड के प्रचार प्रमुख विद्या पांडेय, नगर प्रचारक संगम जी सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

सिसवा में युवाओं को बताया देश की ताकत

सेंट जोसेफ स्कूल, सिसवा बाजार में सह विभाग प्रचारक अजीत जी ने युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और अनुशासन, संस्कार, सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण के जरिए समाज को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक ओ. जे. जोसेफ ने की। इस दौरान जिला कार्यवाह शिवचरण जी, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख रणजीत जी और नगर कार्यवाह अमित पुरी जी मौजूद रहे।

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सिसवा में जिला कार्यवाह शिवचरण जी ने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

जोगिया घुघली और पनियरा में भी हुआ संवाद

श्री गुरु गोरक्षनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोगिया घुघली में सह जिला कार्यवाह अनिल जी ने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

महराजगंज में तेज टक्कर से मची अफरा-तफरी, बुजुर्ग और किशोरी की हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर

पनियरा के रामकुमार इंटर कॉलेज में जिला प्रचार प्रमुख जीवेश जी ने युवा शक्ति को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य विकेंद्र सिंह ने की।

युवाओं को जिम्मेदारी समझने का संदेश

डीपीएस अकादमी, पिपरा-बक्स, पनियरा में खंड कार्यवाह दीपक जी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अनुशासन, संस्कार, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंह ने की।

जिले के अलग-अलग संस्थानों में हुए इन कार्यक्रमों का मुख्य संदेश यही रहा कि युवा वर्तमान में भी राष्ट्र निर्माण के सक्रिय सहभागी हैं। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत लक्ष्य हासिल करने के साथ समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया।

Location :  Maharajganj

Published :  25 August 2026, 6:22 PM IST

Advertisement