बुलंदशहर में मिशन शक्ति की हुंकार: छात्राओं को मिली आत्मनिर्भरता और साइबर सुरक्षा की सीख
बुलंदशहर के शिकारपुर के श्यामलाल डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति फेज 5.0 और साइबर क्राइम अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और डिजिटल सुरक्षा के महत्व पर जागरूक किया। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लिया।