दिल्ली में फिर बाढ़ का संकट: सीएम रेखा गुप्ता पहुंचीं यमुना बाजार, खतरे के निशान से ऊपर पानी
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। यमुना बाजार समेत कई निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो आने वाले दिनों में यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है।