सावधान! दिल्ली-एनसीआर में बेरोजगारों से हो रही ठगी, कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं…बड़ा खुलासा
वर्क-फ्रॉम-होम का सपना दिखाकर बेरोजगारों को ठगने वाले एक बड़े ऑनलाइन घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए फर्जी जॉब ऑफर देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग लोगों से वेबसाइट रिव्यू कराने के बहाने लाखों की ठगी करता था और रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदल देता था।