महिला टी-20 वर्ल्ड कप: डैनियल वायट के शतक से हिल गया रिकॉर्ड बुक, भारत का रिकॉर्ड बचा
महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज रिकॉर्डतोड़ मुकाबले के साथ हुआ। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले मैच में कुल 351 रन बने, जबकि इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज डैनियल वायट ने शानदार शतक जड़ा। इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में भारत का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने के करीब पहुंच गया, लेकिन अंततः सुरक्षित रहा।