बांग्लादेश पर भारत की शानदार जीत, शेफाली वर्मा की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी, फिर भी नॉटआउट नहीं रहने का मलाल
बांग्लादेश के खिलाफ शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों में 53 रन की शानदार पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि नॉटआउट नहीं रह पाने का उन्हें अफसोस है। कप्तान हरमनप्रीत कौर के समर्थन की भी उन्होंने खुलकर सराहना की।