Women’s ODI World Cup 2025: जानें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया, नोट कर लें पूरा शेड्यूल
महिला वनडे विश्व कप 2025 का रोमांच 30 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ करेगा और कुल सात लीग मैच खेलेगा, जिनमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे बड़े मुकाबले शामिल हैं। अब तक इस टूर्नामेंट को जीतने में नाकाम रही भारतीय महिला टीम को इस बार घरेलू मैदान और दर्शकों का समर्थन मिलेगा, जिससे वह पहली बार ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।