Global Crisis Alert: महंगा तेल, कमजोर अर्थव्यवस्था… क्या भारत की जेब पर आने वाला है बड़ा संकट? समझिए पूरी रिपोर्ट
अमेरिका-ईरान तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत के लिए महंगाई का खतरा बढ़ा दिया है। एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि आने वाले महीनों में खुदरा महंगाई 6-7 फीसदी से ऊपर जा सकती है। वैश्विक अस्थिरता और बढ़ते कर्ज से अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ने की आशंका है।