पलाश संग शादी को लेकर स्मृति मंधाना ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानें रिश्ते को लेकर क्या बोलीं?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पहली बार आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है कि उनकी और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी रद्द हो चुकी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक प्राइवेट व्यक्ति हैं और चाहती हैं कि लोग दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें।