धनबाद में बकाया वेतन से नाराज जलापूर्ति कर्मियों ने उठाई आवाज, कहा- पैसे नहीं मिलेंगे तो…
धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड में जलापूर्ति योजना से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। पिछले एक वर्ष से वेतन न मिलने से नाराज मजदूरों ने पानी सप्लाई पूरी तरह ठप कर दी है, जिससे इलाके में जल संकट गहराने लगा है।