खंडहर में चल रही थी करोड़ों के खेल की डील… पुलिस पहुंची तो मच गया हड़कंप, मुठभेड़ में खुला बड़ा राज
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ। पुलिस ने पांच चोरी की गाड़ियां, तमंचा, कारतूस और वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।