Lucknow Factory Blast: आग, धुआं और चीखें… लखनऊ पटाखा फैक्ट्री में कैसे हुआ बड़ा विस्फोट; निर्दोषों की मौत का जिम्मेदार कौन
लखनऊ के गुदम्बा क्षेत्र में रविवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में सात लोगों की मौत और पांच गंभीर घायल हुए। मृतकों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत कार्य जारी है।