गंगा को मिलेगा नया जीवन! गोरखपुर सहित 13 शहरों में तैयार हुई नदी प्रबंधन योजना, अब 97 शहरों पर नजर
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने गंगा बेसिन के 13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी कर ली हैं। इस पहल के तहत नदी संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, बाढ़ प्रबंधन और सतत विकास को शहरी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। अब इस मॉडल को गंगा किनारे बसे 97 शहरों तक विस्तार देने की तैयारी है।