Meerut: यूपी के विकास को मिली नई रफ्तार! गंगा एक्सप्रेसवे से यात्रा, रोजगार और विकास को बढ़ावा
मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास की नई तस्वीर पेश करने जा रहा है। यह देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में शामिल है, जो यात्रा समय कम करने के साथ उद्योग, लॉजिस्टिक्स, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देगा। आधुनिक सुविधाओं और हाई सेफ्टी सिस्टम से लैस यह एक्सप्रेसवे लोगों के सफर को तेज और आसान बनाएगा।