यूपी में योगी कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, जानिये किनको मिल सकता है मंत्री पद?
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नवरात्रि के दौरान संभावित विस्तार में कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। बागी नेताओं और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की रणनीति पर भाजपा काम कर रही है। आज होने वाली बैठक में बड़ा फैसला होने की संभावना है।